नीमच में निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेला सम्पन्न, 7 हजार पुस्तकों का आदान-प्रदान, 800 से अधिक छात्रों को लाभ, पालकों को 24 लाख की बचत |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ नीमच में पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला इकाई द्वारा आयोजित निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेला दो दिनों तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले में पहले दिन करीब 500 और दूसरे दिन 300 से अधिक छात्र-छात्राओं व पालकों ने भाग लिया। इस दौरान कुल लगभग 7 हजार से अधिक पुस्तकों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे करीब 24 लाख रुपये की आर्थिक बचत हुई। महंगाई के दौर में यह पहल मध्यम व गरीब वर्ग के लिए काफी लाभदायक साबित हुई। मेले में प्राथमिक व मिडिल छात्रों को 800 से अधिक कॉपियां और हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी छात्रों को 300 से अधिक नोटबुक भी निःशुल्क वितरित की गईं। जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने सभी सहयोगियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Top