नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा आज 26 अप्रैल को कुकड़ेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवादल के निर्देशानुसार हर माह के अंतिम रविवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम की जिम्मेदारी कुकड़ेश्वर शहर कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मालवीय और रामपुरा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावत को सौंपी गई है। कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तर के कांग्रेस एवं सेवादल पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह आयोजन संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।