शिक्षा और रोजगार से ही होगा समाज का विकास : रोहित नागर | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच विप्र सेना जिला नीमच की बैठक रोटरी सामुदायिक सभागार में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रोहित नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और रोजगार पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विप्र सेना के 40 हजार सदस्य बन चुके हैं और संगठन हर कठिन समय में समाज के साथ खड़ा रहेगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने युवाओं से समाज विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं महिला जिला अध्यक्ष अपेक्षा शर्मा ने समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। पार्षद सत्यनारायण शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग, पेंशन सुविधा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ और संचालन गुणवंत तिवारी ने किया।

Top