नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कांग्रेस सेवादल के संस्थापक और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉ. एन.एस. हाडींकर की 138वीं जन्म जयंती 7 मई को नीमच में मनाई जाएगी। सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. हाडींकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से युवाओं को उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी सेवादल के जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरेशी द्वारा दी गई।