मनासा में 82 करोड़ की देवस्थान भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच/मनासा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मनासा क्षेत्र में देवस्थान की शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मंदिर बद्रीनारायण की 0.770 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसका बाजार मूल्य लगभग 82 करोड़ रुपये बताया गया है। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री किरण आंजना और तहसीलदार मुकेश निगम के नेतृत्व में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इधर, शिक्षा विभाग में लापरवाही पर कड़ा कदम उठाते हुए जावद क्षेत्र के बीआरसी, बीएसी और जनशिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है। निरीक्षण में शैक्षणिक स्तर कमजोर पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

Top