किसान अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का 7 मई को बड़ा चक्का जाम आंदोलन, NH-3 पर प्रदर्शन | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय और समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस ने 7 मई 2026 को बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर मुरैना से सेंधवा तक आठ स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। इस आंदोलन में हजारों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। नीमच जिले के जावद, सिंगोली और रतनगढ़ क्षेत्रों में तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी रणनीति तैयार कर रहे हैं। जावद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठकों में सभी मोर्चा संगठनों से भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के हक की निर्णायक लड़ाई है और सरकार को उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया जाएगा।

Top