भूमाफिया आंजना की 31 बीघा जमीन सरकारी घोषित विक्रम आंजना, प्रणीत आंजना और हर्ष आंजना के नाम हो गई थी जमीन नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की कोर्ट का एतिहासिक फैसला |@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की कोर्ट ने एतिहासिक फैसला सुनाते हुए भूमाफिया कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना के भांजे विक्रम आंजना के सरकारी जमीन हड़पने के मुंसूबों पर पानी फेर दिया।  नीमच कलेक्टर न्यायालय द्वारा भूमाफिया विक्रम आंजना, उसके बेटे प्रणीत आंजना और हर्ष आंजना पिता कमल आंजना के नाम पर अवैध तरीके से की गई 31 बीघा सरकारी जमीन को फिर से शासकीय घोषित कर दिया है। यह जमीन नीमच जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव बरकटी में है। भूमाफिया विक्रम आंजना इस जमीन पर बेटे प्रणीत आंजना के लिए सोलर एनर्जी का प्लांट डालने की तैयारी कर रहा था। शासकीय पट्‌टे की 31 बीघा जमीन को ओने-पौने दाम पर खरीद लिया था। नीमच टुडे द्वारा इस खबर का प्रमुखता को प्रमुखता उठाया गया और आदिवासियो के हक में आवाज उठाई गई, जिसका असर यह हुआ कि नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा  आंजना के नाम हुई  ग्राम बरकटी की 31 बीघा जमीन को शासकीय घोषित कर दिया गया है।

Top