नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में ग्रामीण नलजल योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में विकासखंड नीमच स्तर पर यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत नीमच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री और हैंडपंप तकनीशियन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में सरपंच, सचिव और पम्प ऑपरेटरों को नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण, तकनीकी खराबियों के समाधान और गुणवत्तायुक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जल कर वसूली की प्रक्रिया समझाई गई और नियमित संग्रहण पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत मार्गदर्शिका, राजपत्र और रसीद नमूने भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण का लाभ उठाकर गांवों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।