नीमच में आचार्य शांतिसागर संत निलय भवन का भव्य लोकार्पण 13 मई को, देश-विदेश से जुटेंगे जैन समाज के श्रद्धालु | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में आचार्य वर्धमान सागर महाराज और मुनि द्वय के सानिध्य में नवनिर्मित आचार्य शांतिसागर संत निलय भवन का भव्य लोकार्पण समारोह 13 मई को आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12 मई को प्रातः अभिषेक और शांतिधारा से होगी, जिसके बाद रथ यात्रा, प्रवचन, आहारचर्या, स्वाध्याय, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 मई को भवन का लोकार्पण, विधान, महाआरती और भक्ति संगीत प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश से जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 14 और 15 मई तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और आरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी परिवारों का सहयोग रहेगा और आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Top