आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर, राधा बैरागी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, 24 महिला समूहों से बढ़ा सशक्तिकरण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के मनासा विकासखंड के ग्राम खानखेड़ी में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रयासों से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2018 में शुरू हुई पहल के तहत गांव में 24 महिला स्वयं सहायता समूह गठित किए गए, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इनमें से राधा बैरागी आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने “राधे राधे” समूह के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर पहले मनिहारी की दुकान शुरू की और बाद में साड़ी एवं जनरल स्टोर का व्यवसाय स्थापित किया, जिससे उन्हें प्रतिदिन लगभग 540 रुपये की आय हो रही है। को रिवॉल्विंग फंड, सीआईएफ और बचत के माध्यम से आर्थिक सहायता भी मिली है, जिसका उपयोग कृषि, किराना और पशुपालन जैसे कार्यों में किया जा रहा है। राधा बैरागी अन्य महिलाओं को भी रोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। आज खानखेड़ी की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।

Top