नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में भीषण गर्मी को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘पावन धाम’ परिसर स्थित सद्भावना सभागार में पंछियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए गए। यह आयोजन समाज सेवा प्रभाग के सक्रिय सदस्य एवं राजयोग के अभ्यासी जगदीशचंद्र शर्मा के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक बीके भाई-बहनों ने भाग लेकर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सबझोन संचालिका राजयोगिनी बीके सविता दीदी, बीके श्रुति दीदी और सबझोन डायरेक्टर राजयोगी बीके सुरेंद्र भाई उपस्थित रहे। सभी ने मंच से सकोरे वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण व जीव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी में पक्षियों की रक्षा और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा।