जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, 7 रोजगार सहायकों का वेतन काटा, 6 उपयंत्रियों को नोटिस | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच में जिला पंचायत के सभाकक्ष में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत पंचायतवार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने की। इसमें तालाब गहरीकरण, पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन, स्टॉप डेम निर्माण, कुओं-बावड़ियों की सफाई और वर्षा जल संचयन जैसे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ ने सभी कार्यों को 18 मई तक ऑनलाइन पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे 7 रोजगार सहायकों और उमेदपुरा सचिव का 7 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। साथ ही कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 6 उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सीईओ ने कहा कि जल संरक्षण भविष्य की जरूरत है, इसलिए सभी पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरे किए जाएं और ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने नियमित फील्ड निरीक्षण और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

Top