नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिला खेल कल्याण विभाग द्वारा राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए 12 दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 9 से 21 मई तक प्रतिदिन दो घंटे आयोजित होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप चना, केला और जूस जैसी पौष्टिक सामग्री नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि खेल जीवन को स्वस्थ बनाते हैं और रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। अधिकारियों और वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कोच एवं खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।