नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप पाठक एवं प्रदेश सचिव डॉ. आदित्य पंडित के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अनुशंसा पर डॉ. मनोहर गुजरिया को पुनः जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उनके निरंतर सेवा कार्यों और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए की गई है। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार डॉ. गुजरिया शीघ्र ही अपनी नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन करेंगे। वे कांग्रेस संगठन और आमजन के बीच चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, पीड़ित मानवता की निःस्वार्थ सेवा करने और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य करेंगे।