नीमच की नदियों के उद्धार की उठी मांग, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की अपील | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच शहर के चारों ओर बहने वाली नदी, जो कभी स्वच्छ जल और घाटों के लिए जानी जाती थी, आज जलकुंभी, गंदगी और अतिक्रमण के कारण नाले का रूप ले चुकी है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस नदी के गहरीकरण, सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार संकल्प लिए गए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो सका। पहले यहां लोग स्नान करते थे, बच्चे खेलते थे और महिलाएं कपड़े धोती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। भारी बारिश में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या भी सामने आ चुकी है। नागरिकों का कहना है कि अब जिला प्रशासन, नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर ठोस प्रयास करना चाहिए, ताकि नदी को पुनः उसका मूल स्वरूप मिल सके और शहर को सुंदर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

Top