शिवना शुद्धिकरण अभियान के 111वें दिन जनसहभागिता से हुआ श्रमदान, नदी से निकाली गई 4 ट्रॉली गंदगी | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | मंदसौर शिवना शुद्धिकरण अभियान के 111वें दिन ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, पत्रकारों और समाजजनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस दौरान नदी से लगभग 4 ट्रॉली कचरा, गाद, प्लास्टिक और गाजर घास हटाई गई, जिससे नदी का स्वरूप लगातार निखर रहा है। श्रमदान प्रातः 7 से 9 बजे तक जारी रहा, जिसमें लोकप्रिय विधायक विपिन जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि शिवना नदी को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और यह अभियान जनभागीदारी का उदाहरण बन रहा है। उन्होंने नागरिकों से नियमित श्रमदान की अपील की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Top