नीमच टुडे न्यूज | नीमच जिले के प्रसिद्ध भादवामाता मंदिर से सामने आए एक वीडियो ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माता रानी की प्रतिमा के चेहरे पर पसीने जैसी बूंदें दिखाई दे रही हैं, जिसे भक्त मां की पीड़ा और साक्षात उपस्थिति से जोड़कर देख रहे हैं। क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के बीच मंदिर के गर्भगृह में पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। भक्तों का कहना है कि लाखों लोगों की आस्था के इस प्रमुख धाम में गर्मी से राहत के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।