नीमच पहुंचीप्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया  सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का रविवार को अल्प प्रवास पर नीमच आगमन हुआ। जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत:प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस आगमन पर सांसद  सुधीर गुप्ता, विधायक   दिलीप सिंह परिहार, विधायक   अनिरुद्ध मारू, पूर्व सांसद   सुभाष पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  सज्जन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष  राकेश  जैन,  हेमंत हरित, आदित्य मालू, जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने की अगवानी:  प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के नीमच सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला पंचायत सीईओ   अमन वैष्णव, एसपी   राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी सुश्री किरण चौहान, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमअधिकारी   अंकिता पंड्या एवं अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।  इस अवसर पर एसडीएम संजीव साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क  जगदीश मालवीय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री वैभव बैरागी, एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह,तहसीलदार   संजय मालवीय, थाना प्रभारी   आर.सी. डांगी,  अमित सारस्वत, रक्षित निरीक्षक   विक्रम सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आमजन, कार्यकर्ता एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Top