नीमच टुडे न्यूज़ | यातायात पुलिस नीमच द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों, नाबालिग वाहन चालकों, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के चालान बनाए गए और 11,000 रुपए का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों से काली फिल्म स्वयं हटाएं और नियमों का पालन कर सहयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।