केन्द्रीय विद्यालय के छात्र काव्य मौर्य ने 12वीं सीबीएसई में 90.2% अंक प्राप्त कर बढ़ाया परिवार का गौरव | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच केन्द्रीय विद्यालय के घोषित 12वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम में छात्र काव्य मौर्य, पिता राकेश मौर्य, ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। काव्य की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने काव्य को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने बताया कि काव्य ने मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से मौर्य परिवार में गर्व और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Top