नीमच में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर 19 मई से | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच दिव्यांगता मुक्त भारत अभियान के तहत नीमच में 19 से 23 मई 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, महावीर सेवा सदन कोलकाता, श्री अंबामाता आरोग्य आश्रम सेवा न्यास निपानिया आबाद, श्री अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ इंदौर के संयुक्त सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर का आयोजन श्री धन्वंतरी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परम पूज्य संत श्री सुरेशानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य एवं आशीर्वाद में होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर आवश्यकता अनुसार कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स एवं सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। यह शिविर महिला बस्ती गृह, गायत्री मंदिर के पास नीमच में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी जरूरतमंद दिव्यांगजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Top