नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच आयुष्मान आरोग्य मंदिर चचौर द्वारा मंगलवार को देवरान गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, कब्ज, श्वास, कास, उच्च रक्तचाप, गैस, अम्लपित्त, हृदय रोग, प्रमेह सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने रोगियों को उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए। इस चिकित्सा शिविर में कुल 71 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में डॉ. तुलसीराम अलावे, यतेन्द्र राजावत एवं हुकुमचंद सूर्यवंशी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ग्रामीणों ने निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण की इस पहल की सराहना की। इधर, जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 18 मई को कलेक्टोरेट सभागृह नीमच में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।