नीमच सिटी का पीपली चौक में जल भराव समस्या से होगा मुक्त नपाध्यक्ष ने दी  लाखों की सौगात, विधायक परिहार ने किया भूमिपूजन @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | धवार 13 मई को विधायक  दिलीप सिंह परिहार व नपा अध्यक्ष  स्वाति गौरव चोपड़ा में 17.39 लाख की लागत से बनने वाली दो अलग अलग नाली के निर्माण का भूमि पूजन अन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष  रंजना करण सिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद, नपा सभापति   दारासिंह यादव, पार्षद  राकेश किलोरिया,  केदार राठौर, रामचंद्र धनगर,  भी मंचासीन थे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक   दिलीप सिंह परिहार ने नीमच सिटी सहित संपूर्ण शहर व विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में जीतना विकास नहीं हुआ उतना भाजपा के शासन में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा  (बबलू) ने किया एवं आभार पार्षद  राकेश  किलोरिया ने व्यक्त किया।  बहन स्वाति कर रही है अच्छा कार्य- विधायक परिहार विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच शहर में बहन स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में चंहु और विकास कार्य हो रहे हैं एवं स्वच्छता के मामले में भी परिषद अच्छा कार्य कर रही है। नीमच में चहू ओर विकास कार्य हो रहा है। सौदर्यकरण से संवर रहा है शहर  इस अवसर पर नपाध्यक्ष  स्वाति चोपड़ा ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में नगर पालिका शहर में चोड़ी सड़कों का निर्माण, बगीचों का सौंदर्यकरण, नालियों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से शहर का विकास करने में लगी है।

Top