नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले की 1 लाख 55 हजार 737 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 36वीं किश्त की राशि अंतरित की गई। इस बार जिले की लाड़ली बहनों को कुल 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंमिता पंड्या ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नीमच जिले की ग्राम पंचायतों एवं वार्ड स्तर पर भी देखा गया, जहां बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं मौजूद रहीं। योजना की शुरुआत से अब तक यह 36वीं किश्त है, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।