नीमच टुडे न्यूज | शासकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स संघ एसोसिएशन के नीमच जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ सदस्य और कृषि विभाग से सेवानिवृत अयोध्याप्रसाद यादव को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा द्वारा की गई है। श्री यादव के नियुक्त होने पर नीमच के पेंशनरों में हर्ष की लहर है। अब पेंशनरो की आवाज बुलंद होगी और वे श्री यादव के नेतृत्व में मजबूती से अपनी बात सरकार के समक्ष रख सकेंगे।
