नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच पुलिस ने जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 118 गैर जमानती वारंट तामील किए गए, जिनमें 39 स्थाई और 79 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। पुलिस ने 12 स्थानों पर संयुक्त चेकिंग करते हुए 175 से अधिक वाहनों की जांच की और यातायात नियम उल्लंघन पर 43 चालान बनाकर 21,800 रुपये समन शुल्क वसूला। आबकारी अधिनियम के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 51 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 किलो 190 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने होटल, लॉज, ढाबों और निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की।