बस से खातीखेड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा बुधवार को जिला अधिकारियों के साथ बस से जनजातीय बाहुल्य ग्राम खातीखेड़ा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और वन-राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में जल निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब डेढ़ माह में हर घर नल योजना के तहत सभी घरों तक पेयजल पहुंचा दिया जाएगा। वहीं खराब सड़कों की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होगा। ग्रामीणों की मांग पर खातीखेड़ा मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। शिविर के बाद कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हरिराम के घर पहुंचकर आवास का निरीक्षण किया और परिवार से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया।

Top