आईटीआई विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने पर जोर, सीईओ ने दिए निर्देश जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने आईटीआई से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी आईटीआई प्राचार्यों को निर्देश दिए कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न ट्रेडों से पास हुए विद्यार्थियों से सतत संपर्क बनाए रखें और निजी कंपनियों के समन्वय से उनका प्लेसमेंट सुनिश्चित करें। बैठक में सभी ट्रेडों की सीटों पर पूर्ण प्रवेश सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों के प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और एनएसीएस योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सीईओ ने ड्रॉपआउट बालिकाओं को प्रेरित कर आईटीआई में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की आईटीआई में सीमेंट उद्योगों की मांग को देखते हुए फिटर ट्रेड की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

Top