कर चोरी पर लगेगी डिजिटल लगाम: उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया ‘इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल’ का शुभारंभ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंत्रालय में वाणिज्यिक कर विभाग के नए “इन्फॉर्मेशन मॉड्यूल” का शुभारंभ किया। इस मॉड्यूल के जरिए अब फर्जी बिलिंग, बिना बिल व्यापार, अवैध गोदाम और कर चोरी जैसी गतिविधियों की सूचना नागरिक सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि इस डिजिटल पहल से कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा और प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को मॉड्यूल की नियमित मॉनिटरिंग और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉड्यूल के तहत प्राप्त सूचनाओं का विभाग द्वारा सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की स्थिति और शिकायतों के निराकरण की जानकारी नागरिक पोर्टल के डैशबोर्ड पर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। आयुक्त वाणिज्यिक कर अनय द्विवेदी ने नागरिकों से राज्यहित में जिम्मेदारीपूर्वक सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से निष्पक्ष और पारदर्शी व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।

Top