|| शोक समाचार ||
जावद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश मीणा का बुधवार सुबह इंदौर में निधन हो गया। करीब छह माह पहले नागदा के पास हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और स्पाइन में गंभीर चोट आने के बाद से वे लगातार उपचाररत थे। पिछले 10 दिनों से डॉ. मीणा इंदौर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. राजेश मीणा पिछले करीब 15 वर्षों से जावद विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।