सिंगोली हादसे में मृत मां-बेटे के परिवार को मिली 9 लाख की आर्थिक सहायता | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच जिले के सिंगोली में तेज बारिश और आंधी-तूफान के दौरान मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 9 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायता प्रकरण तैयार किया गया एसडीएम जावद प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि हादसे में सौसर बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके पुत्र निलेश की उपचार के दौरान मृत्यु हुई। घटना के बाद प्रशासन ने वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की। दोनों मृतकों के लिए 8 लाख रुपए और क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Top