कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ली कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एपीसी समूह की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध संघ, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पीएमएफएमई योजना के हितग्राहियों को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। किसानों की सुविधा के लिए कृषि उपज मंडी में उपज की क्लीनिंग, ग्रेडिंग और पैकेजिंग की व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन से पहले मिट्टी परीक्षण, उर्वरकों के पर्याप्त भंडारण, कृत्रिम गर्भाधान, फसल बीमा और विभिन्न पशुपालन योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Top