विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, दो पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्राम भादवा माता में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकता है। वहीं मनासा एसडीएम किरण आंजना ने पानी में डूबने से हुई मौत के दो मामलों में पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की है। भागलबुजुर्ग निवासी अरुण के परिजनों तथा कुंदवासा निवासी संतोषबाई मीणा के परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। दोनों परिवारों को कुल 8 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।

Top