ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का एसडीएम ने किया निरीक्षण | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसडीएम पराग जैन एवं तहसीलदार संजय मालवीय ने गुरुवार को नीमच स्थित ज्ञानोदय हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म सिस्टम तथा आपातकालीन निकास द्वारों की उपलब्धता और कार्यक्षमता की जांच की। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी भी ली। एसडीएम ने मरीजों के लिए उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन सुविधा, आईसीयू, जनरेटर बैकअप एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी अग्निशमन उपकरण हमेशा चालू स्थिति में रहें तथा कर्मचारियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाए। एसडीएम पराग जैन ने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है।

Top