नीमच टुडे न्यूज़ | जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तृतीय चरण बावड़ी उत्सव में 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) पर प्रस्फुटन ग्राम बोर्डियाकला में लक्ष्मीनारायण मंदिर बावड़ी पर नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा प्रस्फुटन समिति के सहयोग से बावड़ी पूजन कार्यक्रम किया गया। इसके उपरांत प्रस्फुटन ग्राम छायन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए पंचायत परिसर में 11 पौधे रोपित किए।
बावड़ी उत्सव और पौधरोपण कार्यक्रम में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोर्डियाकला से प्रकाश सेन, पुजारी मनोहरदास बैरागी, गोविंद सिंह, परमानंद भाटी, MSW विद्यार्थी हरिओम गहलोत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छायन से सरपंच अमृतलाल रैगर, रणजीत सिंह, भगत नागदा, शेर सिंह, राजूदास बैरागी, पंचायत सचिव रामप्रसाद, बबलू सिंह, उदय सिंह, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, शशि परिहार उपस्थित रहे।
