नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर पालिका कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रमाण पत्र और क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 142 हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया गया। शिविर में 11 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।