1.08 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 जून को अल्हेड़ में लोकार्पण समारोह | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | मनासा ग्राम पंचायत अल्हेड़ में 21 जून को 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 6 बजे जैन धर्मशाला, पिपली चौक पर होगा, जिसमें विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में 37.75 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन सहित मांगलिक भवन, धर्मशाला, गार्डन, खेल मैदान, डोम निर्माण तथा चार सीसी रोडों का लोकार्पण किया जाएगा। सरपंच आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक मारू के सहयोग से ग्राम में विकास कार्यों को नई गति मिली है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पंचायत ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Top