नीमच टुडे न्यूज | नीमच के भोलाराम कंपाउंड निवासी राजेश लोढ़ा एवं उषा लोढ़ा की सुपुत्री डॉ. अवनी लोढ़ा ने बीएचएमएस (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। अवनी ने भोपाल स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की तथा 76 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर होम्योपैथिक डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने डॉ. अवनी लोढ़ा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर बधाई प्रेषित की है।