अभिभावकों और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहा पालक संघ | @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज | नीमच पालक संघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच 20 जून 2026 को अपने दो वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर संघ ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा और महिला विंग अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर के नेतृत्व में गठित टीम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। संघ ने निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू करने, फीस नियंत्रण, स्कूल बैग पॉलिसी के पालन तथा बुक्स-यूनिफॉर्म के एकाधिकार को समाप्त करने जैसी मांगों को लेकर प्रशासन को कई ज्ञापन सौंपे।

संघ द्वारा लगातार दो वर्षों से निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले आयोजित किए गए, जिनसे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिला। हजारों किताबों के आदान-प्रदान के साथ 400 से अधिक नोटबुक और एक हजार से अधिक कॉपियां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, वरिष्ठ शिक्षकों का अभिनंदन और सीएम राइज विद्यालय संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेश नेतृत्व ने संघ की सक्रियता की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Top