नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित नीमच दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार रात्रि में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नीमच हवाई पट्टी के समीप आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की आमसभा के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली और समयबद्ध एवं बेहतर तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी गुणवत्ता और समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों से कलेक्टर को अवगत कराया।