नीमच टुडे न्यूज़ | शहर के वायडी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रभा नगर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी को रोकना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि जाबिर मुल्तानी ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया। हमले में मनोज के सीने में चाकू लगा, जबकि उसके पिता सत्यनारायण के सिर पर ईंटनुमा पत्थर से वार किया गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पीड़ित परिवार मूल रूप से मनासा का निवासी है और पिछले छह-सात वर्षों से प्रभा नगर में रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही गई है।