नीमच टुडे न्यूज़ | समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा ने अपने जन्मदिवस को सेवा और श्रद्धा के साथ मनाते हुए शहर को एक और सौगात दी है। उन्होंने अपने दादा स्वर्गीय कश्मीरी लाल अरोरा की स्मृति में नीमच स्थित प्रसिद्ध किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और मंदिर क्षेत्र में 5 हजार वर्गफीट का विशाल हॉल के निर्माण कार्य का निर्णय लिया। रविवार को जन्मोत्सव के अवसर पर भूमि पूजन भी किया। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही यह मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और परिसर अधिक आकर्षक दिखाई देगा। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए समाजसेवी अशोक अरोरा ने बताया कि धार्मिक और सामाजिक स्थलों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ना सबसे बड़ा सौभाग्य है। शहरवासियोें ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।