नीमच टुडे न्यूज़ | मध्यप्रदेश पुलिस को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास जल्द ही जिले में पुलिस जन-फीडबैक QR कोड लॉन्च करने जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत पुलिस के पास आने वाला प्रत्येक फरियादी QR कोड स्कैन कर पुलिस के व्यवहार, शिकायतों के निराकरण, कार्यप्रणाली और सेवा की गुणवत्ता पर सीधे अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव दर्ज कर सकेगा। इससे आमजन की राय सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचेगी और सेवाओं में निरंतर सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन और नवाचार के विजन के अनुरूप यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करेगी तथा पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन सकती है