निजी स्कूलों की होगी जांच, शिक्षकों के मोबाइल पर सख्ती |@NeemuchToday

 नीमच टुडे न्यूज़| कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी प्राचार्यों एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, परीक्षा परिणाम और विद्यालय संचालन की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने 105 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की 15 दिनों में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने, नियमित मासिक परीक्षण, विद्यार्थियों की काउंसलिंग, ग्रेडिंग और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया। गणित और अंग्रेजी विषयों पर विशेष फोकस के साथ शिक्षकों का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, अपार आईडी अभियान 15 दिन में पूरा करने, चेस क्लब शुरू करने तथा योग और मेडिटेशन नियमित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय समय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लागू करने को कहा गया। उत्कृष्ट शिक्षकों को 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा।

Top