लाड़ली लक्ष्मी योजना से मुस्कान के सपनों को मिली नई उड़ान|@NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | नीमच नगर के वार्ड क्रमांक-1 निवासी मुस्कान धनगर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेकर आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं। योजना के तहत उन्हें कक्षा 6वीं में 2 हजार, कक्षा 9वीं में 4 हजार, कक्षा 11वीं एवं 12वीं में 6-6 हजार तथा महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए 12 हजार 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। मुस्कान ने बताया कि इस राशि से पुस्तकों, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक जरूरतों की पूर्ति हुई, जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम हुआ। उन्होंने कहा कि योजना ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने का आत्मविश्वास दिया है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक कारणों से पढ़ाई प्रभावित न होने देना है। मुस्कान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए इसे बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की महत्वपूर्ण योजना बताया।

Top