नीमच टुडे न्यूज़ |नीमच शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान इदरीश मंसूरी पिता सफी मंसूरी निवासी जामा मस्जिद क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले को हर पहलू से जांच रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आ पाएंगे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।