अडमालिया में पात्र छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलों की सौगात, विधायक ने कहा- मन लगाकर पढ़ें और माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें। @NeemuchToday

नीमच टुडे न्यूज़ | अडमालिया में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ने विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साइकिल मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। विधायक ने कहा कि गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से स्कूल पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य बेहतर बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि बच्चे अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के साथ विनम्र बनने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। साइकिल मिलने पर पात्र छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।

Top