मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जिलेभर की डेयरियों पर छापे; जांच के लिए भेजे गए नमूने। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ | जिले में मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर मनासा, रामपुरा और औद्योगिक क्षेत्र खेतपाल्या स्थित विभिन्न दूध डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिश्रित दूध के साथ मावा, पनीर, दही, घी, लस्सी और छाछ के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान कई डेयरी संचालक आवश्यक दस्तावेज एवं वैध खाद्य पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा सभी डेयरी संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Top