फ्रूट मार्केट में नगर पालिका का बड़ा एक्शन, 15 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ |कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिका नीमच की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को फ्रूट मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 15 व्यापारियों एवं ठेला संचालकों पर कुल 3,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका द्वारा मौके पर कचरा फैलाने वालों से 200 रुपये का स्पॉट फाइन भी वसूला गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं राजस्व शाखा की टीम ने कार्रवाई की। नगर पालिका ने व्यापारियों और नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

Top