रील का जुनून बना हादसे की वजह, घायलों का आरोप- स्टंट करती थार ने मारी जोरदार टक्कर। @NeemuchToday

 

नीमच टुडे न्यूज़ | जावरा से कपासन जा रहे मुसाफिरों की कार को नीमच के पास होटल ग्रीन प्लाजा से करीब 300 मीटर पहले पीछे से आ रही एक थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजहर अली पिता गबरू, शेर अली पिता सत्तार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य साथी को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल पक्ष का आरोप है कि थार चालक शराब के नशे में था और सड़क पर स्टंट करते हुए रील बना रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक घायल का पैर टूट गया। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी एवं मानव अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष भूरा कुरेशी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। मामले की जांच जारी है।

Top